व्यापम कांड में CBI जांच पूरी लेकिन फैसले अधूरे
ग्वालियर. व्यापम कांड का खुलासा हुए 10 साल पूरे होने को है। सीबीआई ने मामलों की जांच कर न्यायालय में चालान पेश कर दिए है। न्यायालय से 45 में फैसला भी हो चुका है। 24 में विचारण शेष है लेकिन इन केसों में आरोपियों की संख्या धीरे-धीरे उनकी मौत के साथ कम होत जा रही है। दुर्घटना और बीमारियों के चलते अब तक 50 की मौतें हो चुकी है। इस वजह से दो केस विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट से स्वीकार होकर विशेष सत्र न्यायालय में नहीं पहुंच सके। ग्वालियर चंबल में पीएमटी सहित अन्य परीक्षाओं के 69 सीबीआई को हेंडोवर हुए थे। भर्ती परीक्षा के अधिकतर केसों में न्यायालय से फैसला हो चुका है लेकिन अब बडे केस बचे है, जिनमें आरोपियों की संख्या अधिक है। ये पीएमटी फर्जीवाडे से जुडे केस है।
हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी ने की जांच
व्यापम कांड की जांच सबसे पहले एसआईटी ने की थी। इसकी निगरानी हाईकोर्ट कर रहा था। एसआईटी हर दिन नए खुलासे कर रही थी। आरोपियों की एक बडी चैन बनाई। एसआईटी की जांच के दौरान काफी आरोपियों की मौत हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की थी जिससे व्यापमं आरोपियों से जेल भर गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2015 में व्यापमं कांड की जांच सीबीआई को सुपुर्द हो गई। सीबीाअई ने सभी केसों की जांच खत्म करने में 6 साल लगा दिए। जनवरी 2021 में चिरायू मेडिकल कॉलेज भोपाल की सीटों पर फर्जीवाडा करने वाले आरोपियों के खिलाफ आखिरी चालान पेश किया। ग्वालियर के सभी केसों की जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई जांच खत्म करने में काफी समय लगा रही है। इससे चलते आरोपियों को जमानत मिल गई थी। सीबीआई ने इस केस में गिरफ्तार नहीं की थी।
