चोरी की बिजली से रोशन हो रहा है विवेकानंद नीडम पुल
ग्वालियर. विरोध और झगड़ों के बीच विवेकानंद नीडम आरओबी लोकार्पित कर दिया गया। उसके दूसरे दिन विवेकानंद नीडम आरओबी स्ट्रीट लाईट बन्द कर दी गयी जो कि सोशल मीडिया काफी वायरल हुई जिला प्रशासन और सत्तादल की किरकिरी भी हुई। वर्तमान शनिवार की रात तक चोरी की बिजली रोशन हो रहा था विवेकानंद नीडम बिजली व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे विभाग ईएंडएम ने अभी तक न तो इसके लिये विधिवत बिजली कनेक्शन लिया था। इसे नगर निगम को हैंड ओवर किया जा सका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस आरओबी पर ट्रैफिक बिजली व्यवस्था को लेकर बंद किया गया था।
बिजली व्यवस्था अब तक नहीं हो गयीहै। ईएंडएम द्वारा बिजली कम्पनी में आवेदन तो किया गया है। लेकिन इस रूट पर काम पूरे न होने के कारण कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं।
ईएंडएम ने बिजली कनेक्शन के लिये किया आवेदन
ईएंडएम ने बिजली कनेक्शन के लिये आवेदन किया है। लेकिन आरओबी से अलापुर तिराहे तक के भाग में कहीं- कहीं काम अधूरा है। इसलिये यह नहीं हो पा रहा । जब ईएंडएम द्वारा इस काम को कर लिया जायेगा। कम्पनी कनेक्शन दे देगी।
अजीत राजपूत, सीजीएम पूर्व संभाग विद्युत कंपनी
