सीएम मोहन यादव और डिप्टी सीएम शुक्ल ग्वालियर आये, मुरैना कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

ग्वालियर. शनिवार को दोपहर सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आये। वह दोपहर को ही ग्वालियर एयरपोर्ट पर आयेंगे और मुरैना के नावली के लिये प्रस्तान करेंगे। वहां वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्वालियर एयरपोर्ट वापिस लौटेंगे और भोपाल के लिये रवाना हो जायेंगे। शनिवार का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षामंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी दतिया, ग्वालियर और मुरैना स्थित ऐंती शनिश्चरा जायेंगे। डिप्टी शुक्ल इस दिन सुबह दतिया में माता पीताम्बरा शक्ति पीठ के दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जनप्रतिनिधियों, जन सामान्य और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर 12.30 बजे गजराराजा मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम शुक्ल दोपहर बाद 3 बजे शनिचरा मंदिर के लिये प्रस्थान करेंगे। शनिचरा मंदिर के दर्शन करने के बाद बड़ागांव-नावली जिला मुरैना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बड़ागांव नावली में होने वाले कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रात 8 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचकर राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *