PM के ग्वालियर की जमीन पर पैर रखते ही राज्यपाल ने किया स्वागत
ग्वालियर. पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। एयरबेस पर पहुंचते ही सबसे पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वागत किया। यहां से वह अशोकनगर की ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुरधाम में होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए। पीएम 5 मिनट रूकने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से अशोकनगर के लिये रवाना हो गये। हालांकि पीएम वापिसी में 6 बजे ग्वालियर और 5 ठहरने के बाद वापिसी दिल्ली के लिये रवाना हा जायेंगे।
इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद भारतसिंह कुशवाह समेत अन्य मंत्री डीजीपी कैलाश मकवाना ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
लौटते समय कुल लोगों से मिल सकते हैं पीएम
पीएम की विजिट से पहले गुरूवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एयरबेस पहुंचे। यहां पर हर तैयारी का निरीक्षण किया। इसमें किस तरह की बस प्लेन तक पहुंचेगी। किस तरह एयरबेस पर पीएम आयेंगे और कैसे पीएम हेलीकाप्टर से अशोकनगर के लिये रवाना होंगे। इसके बाद वापिसी के समय कौन -कौन गेस्ट पीएम से मिलेंगे।
पीएस सुरक्षा के बीच होटल में की गयी चेकिंग
पीएम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिये शहर के सभी थाना इलाकों में होटलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस होटल पहुंचकर यहां के एंट्री रजिस्टरव स्टाफ व कर्मचारियों के संबंध में पूछताछ की और साथ ही बाहर से आकर रूकने वालों की डिटेल मांग रही है। शहर के प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी कर चेकिंग बढ़ी दी गयी है। स्टेशन व बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिये बल तैनात किया गया।

