गुजरात के जामनगर में फायटर प्लेन जगुआर क्रैश
जामनगर. गुजरात के जामनगर के कलावड़ रोड पर सुवरदा गांव के बाहरी इलाके में एक फायटर प्लेन क्रैश हो गया। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। प्लेन कई टुकड़ों में टूट गया। जैसे ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। आसपास के ग्रामीण इलाकों स लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।
घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है। साथ ही आसपास विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वायुसेना के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्रैश के कारणों का पता लगाने में जुट गए ।
लगातार अपडेट कर रहे हैं

