पीएम मोदी से मिलने सिलेक्ट हुई एमपी की 3 छात्रायें, अब सेंट्रल हॉल में देंगी भाषण

कार्यक्रम के दौरान विजेता छात्रों के साथ मेहमान।

ग्वालियर. जगह-मप्र विधानसभा का मानसरोवर सभागार, पोडियम पर सीधी विधायक रीति पाठक अनाउंसमेंट करने वाली है। वह माइक से कहती है कि मुझे आदेश मिला है कि सांत्वना पुरस्कार के लिये जो 3 नाम चयनित हुए हैं वह सबसे पहले घोषित किये जाये। रीति 2 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा संसद की ज्यूरी मेम्बरी के तार पर शामिल रहीं।

तीसरे नंबर पर सिलेक्ट हुई राशि त्रिपाठी को दूसरी छात्राएं बधाई देते हुए।
डसके बाद रीति कहती है-सांत्वना पुरस्कार के लिये पहना नाम है शिवपुरी की मंजरी शर्मा, घोषणा होते ही मंजरी दात्राओं के बीच से उठती है और खुशी से झूमने लगती है। मंजरी अपने हाथों से आंखों को ढक लेती है और मंच की ओर बढ़ती है।
फिर विधायक पाठक कहती है -सांत्वना पुरस्कार के लिये है दूसरा नाम है देवा से भूमिका शर्मा। भूमिका का नाम घोषित होते ही छात्र नारे लगाते हैं। ’फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है।‘ रीति आगे कहती है। सांत्वना पुरस्कारों में अगला नाम है शहडोल से ओम तिवारी। नामों का ऐलान होते ही सभागार में लगभग 2 मिनट तक तालियां बजती रहती है। सांत्वना पुरस्कारों में थर्ड, सेकेंड के बाद फर्स्ट की घोषणा बॉटम टू टॉप की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *