JU: कुलगुरू ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
ग्वालियर। एसएलपी महाविद्यालय व व्हीआरजी महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के दौरान विश्वविद्यालय कुलगुरू प्रो.राजकुमार आचार्य ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। जिसमें केंद्र अधीक्षक भी साथ रहे। विश्वविद्यालय कुलगुरू ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू ढंग से चल रही है और हर विद्यार्थी परीक्षा अच्छे से दे रहा है। परीक्षा के दौरान शांति का माहौल है। उन्होंने कहा आने वाले समय में भी इसी प्रकार से परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई भी नकल बर्दाश्त नहीं होगी। आज दो उड़नदस्ते बाहर गए।
