छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित कांग्रेस विधायक, 4 आईपीएस अधिकारियों के यहंां भी छापे, महादेव सट्टा एप के मामले में कार्यवाही

भूपेश बघेल के घर के बाहर मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी चल रही है। महादेव बेटिंग एंप मामले में बघेल के घर सहित कई जगहों पर छापेमारी अभी भी जारी है। ईडी के बाद सीबीआई ने जो भी महादेव बेटिंगक एप मामले में एंट्री की है। इस संबंध में हजारों करोड़ रूपये की ठगी की गयी थी। सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गये। सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग एप मामले में छापे मारी करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी वक्त छापेमारी की थी।
अब सीबीआई कर रही है कार्यवाही
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है अब सीबीआई आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिये गठित ड्रॉफ्टिंग कमेटी की बैठक के लिये आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पहले ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।
भूपेश के घर के बाहर पुलिस से भिड़े समर्थक
पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर कार्रवाई चल रही है। भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई।
टीम ने पल्लव को रोका, माहेश्ववरी का घर सील
भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया।सीबीआई की टीम रायपुर स्थित IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।.इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई जारी है।

