राजस्व अमले ने अडूपुरा रामजानकी मंदिर की 26 बीघा भूमि एवं 14 बीघा पर खड़ी फसल को आधिपत्य में लिया 

ग्वालियर औकाफ माफी के साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में की जा रही कार्रवाई की कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व अमले ने अडूपुरा स्थित श्री रामजानकी मंदिर से लगी हुई 26 बीघा भूमि तथा उक्त भूमि के 14 बीघा भाग पर खड़ी फसल से अतिक्रामक नरेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, परमेन्द्र गुर्जर तथा रामेन्द्र गुर्जर को बेदखल कर कब्जा प्राप्त कर लिया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि खड़ी फसल को मोजा पटवारी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। फसल की सार्वजनिक नीलामी की जायेगी। नीलामी में प्राप्त धनराशि को मंदिर के खाते में जमा कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि भूमि पर ही क अर्द्धनिर्मित मकान तथा एक अन्य मकान को भी आधिपत्य में लेकर सील किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि रामजानकी मंदिर प्रबंधक कलेक्टर ग्वालियर माफी औकाफ के ग्राम रवार स्थित सर्वे नं. 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 127, 137, 138, 125, 356, 357, 359 कुल क्रेता 16 कुल रकबा 5.4 हैक्टेयर (26 बीघा) भूमि तथा उक्त भूमि के 14 बीघा पर खड़ी फसल को आधिपत्य में लिया गया है।  राजस्व विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र बाबू यादव, तहसीलदार शिवदत्त कटारे, राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र त्रिपाठी के साथ ही तहसील अमला भी उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *