मैं आशा करता हूं कर्तव्यों का ईमानदारी और सर्मपण के साथ निभायेंगे-होतमसिंह यादव

ग्वालियर. मंगलवार की शाम सिरोल होटल में राजस्व निरीक्षक के संघ के अध्यक्ष होतम सिंह यादव ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों को पदों के दायित्व सौंपते हुए सादा समारोह में ईमानदार और निष्ठावान पदाधिकारी पद पर कार्य करने की शपथ दिलाई और पद के दायित्वों के नियुक्ति पत्र सौंपे गये।
शपथग्रहण समारोह के अवसर पर राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष होतम सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं। मैं आशा करता हूं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निभायेंगे और राजस्व संघ के उद्देश्यों के प्रति अपना योगदान देंगे।
इन्हें सौंपे गये दायित्व
राजस्व निरीक्षक संघ के उपाध्यक्ष श्रीमति शबाना कुरेशी, अरविंद शर्मा, सचिव राजकुमार बरैया, सहसचिव अंकित कटियार, पुष्पेन्द्र कौरव, कोषाध्यक्ष रामनाथ मिश्रा, मीडिया प्रभारी नीलेश झा, विधिक सलाहकार राजेश गौड़, संरक्षक नरेश उपाध्याय, दिनेश व्यास आदि को नियुक्ति पत्र सौंपे गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *