ईद पर भाजपा की सौगात-ए-मोदी कैम्पेन क्या है चलाया जायेगा पूरे देश में चलाया जायेगा अभियान
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अल्पसंख्यकों को साधने के लिये नया दांव खेल दिया है। भाजपा ने सौगात-ए-मोदी अभियान चलाने का ऐलान किया है। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्त्ता पूरे देश में मुस्लिम, ईसाई और सिख समुदाय के लोगों के बीच जायेंगे और उन्हें सौगात-ए-मोदी की किट देंगे। ईद, बैसाखी और गुड फ्राइडे के बीच किट बांटी जायेगी। सौगाता-ए-मोदी का सबसे बड़ा फोकस बिहार विधानसभा चुनाव है। बिहार में भाजपा का मुस्लिम मतदाता के बीच जाकर सौगात देने की योजना है। वहीं विपक्ष ने भाजपा के इस कैम्पेन पर तंज कसा है और इसे राजतंत्र का पर्याय बताया है।
क्या है सौगात-ए-मोदी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल प्रेसीडेंट जमाल सिद्दकी ने बताया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों के पीएम है। त्यौहार का समय है। ईद आने वाली है रमजान चल रहा है। हमारे कार्यकर्त्ता जाकर किट देंगे। किट में खाने-पीने का सामान होगा। घर की महिला प्रमुख के लिये सूट का कपड़ा होगा। किट में त्यौहारख् सेवइयां, बेसन, ड्राईफ्रूट, दूध, चीनी सब होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम माइर्नोरिटी समाज के लोगों तक पहुंचेंगे और मोदी किट बांटी जायेगी। यह किट पूरे देश में बांटे जायेंगे। यह किट 32 हजार पदाधिकारी बांटेंगे। 1 पदाधिकारी 100 परिवारों में किट बांटेंगे। जमाल सिद्दकी ने बताया कि रमजान के पवित्र माह एवं आगामी त्यौहार ईद, गुडफा्रइडे, ईस्टर नवरोज एवं भारतीय संबल नववर्ष के अवसर में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अभियान के जरिये जरूरतमंद लोगों तक पहुचने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह के भी आयोजन किये जायेंगे। जमाल सिद्दकी ने यह पैगाम मोचा्र के पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक के जरिये से दिया। उन्होंने बताया कि सौगात-ए-मोदी किट में महिलाओं के लिये सूट का कपड़ा होगा और पुरूषों के लिये कुर्ता पजामा होगा। इस किट की कीमत 500-600 रूपये के आसपास होगी जिसका खर्च अल्पसंख्यक मोर्चा उठा रहा है।
सौगात-ए-मोदी किट से अहंकार की बू आ रही
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मोदी इतने अमीर नहीं है कि लोगों को सौगात दें सकें। सौगात पीएम नहीं देते हैं। वह तो जनता और देश का पैसा है। पीएम सिर्फ उन पैसों के रखवाले है। सौगात-ए-मोदी में अहंकार की बू आ ती है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हमने पहले भी देखा है कि भाजपा के लोग सम्मान के साथ त्यौहार मनाना चाहते है तो सभी त्यौहजार मनाये। सारे धर्म के त्यौहार मनाने चाहिये। अच्छी बात है कि वह अब त्यौहार मनाने लगे हैं भाजपा वोट के लिये कुछ भी कर सकती है। भाजपा वाले अब सूफी गाने भी एन्जॉय करते हैं।

