भाजपा ने यूपी में 70 नये जिलाध्यक्ष का किया ऐलान, ओबीसी चेहरों को भी दिया महत्व
लखनऊ. यूपी में विधानसभा चुनाव होने से अभी 2 वर्ष बाकी है। लेकिन सत्ताधारी भाजपा ने 2027 के लिये अभी से तैयारी शुरू कर दी हहै। यही कारण है कि उत्तरप्रदेश के 70 जिलों में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्षों की जो नयी सूची जारी की गयी है। उसमें सवर्णो का बोलवाला नजर आ रहा है। करीब 55 फीसदी से ज्यादा सवर्ण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनाये जाने बाकी है। महेन्द्र पांडे ने बताया है कि पहली सूची में ही ओबीसी और दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। बचे हुए 28 लोगों में सबसे अधिक ओबीसी दलित और महिलाओं की भागीदारी होगी। जबकि लगभग 35 प्रतिशत ओबीसी और 10 फीसदी दलित नेताओं का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
क्हां किसी मिला दायित्व
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में विजय मौर्य को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। जबकि लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वाराणसी महानगर में अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदीप अग्रहरि को दी गयी है। वहीं, गोरखपुर जिले का अध्यक्ष जर्नादन तिवारी को बनाया गया है। गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी देवेश श्रीवास्तव को मिली है। आगरा जिले का अध्यक्ष प्रशांत पौनिया कोनियुक्त किया गया है। वहीं आगरा महानगर की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को मिली है। गाजियाबाद जिले की जिम्मेदारी चैनपाल सिंह को मिली है। जबकि गाजियाबाद महानगर का अध्यक्ष मयंक गोयल को नियुक्त किया गया है। वहीं बात गअगर कानपुर जिले की करें तो अनिल दीक्षित को कानपुर महानगर उत्तर, शिवराम सिंह चौहान को कानपुर महानगर दक्षिण, रेणुका सचान को कानपुर देहात और उपेन्द्र पासवान को कानपुर ग्रामीण का दायित्व सौंपा गया है।
70 जिला इकाइयों में नियुक्ति
उन्होंने कहा, संगठन में अभी जिला अध्यक्षों का चुनाव हुआ है जिसमें आज 70 जिला इकाइयों में जिला अध्यक्ष घोषित किए गए है। सीतापुर से राजेश शुक्ला और ललितपुर में हरीश चंद्र प्रजापति को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
हालांकि 11 जिले अभी ऐसे हैं जहां उपचुनाव के चलते जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है। 70 में OBC से 25 ,अनुसूचित जाति के 6, 5 महिलाएं, सामान्य वर्ग से 39 जिला अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि 26 नेताओं को बतौर जिला अध्यक्ष रिपीट किया गया है. बता दें कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, राज्य चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गृह जिले कौशांबी में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अभी नहीं की गई है।

