साईकिल से सब्जीमंडी जायेंगे प्रद्युम्नसिंह तोमर
ग्वालियर. अगर मैं ग्वालियर वाले घर पर हूं और मुझे सब्जीमंडी जाना पड़े तो मैं साईकिल से जाऊंगा। बैठक में समय है तो हमें साइ्रकिल से जाना चाहिये। कुछ देर हम गर्मी में बिना एसी के बैठ जायेंगे तो क्या नुकसान होगा।
यह कहना है एमपी के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर का, उन्होंने एक साल तक बिना प्रेस किये कपड़े पहनने का भी निर्णय लिया है। इससे पहले भी वह कभी नाले में उतरकर सफाई करने तो कभी चप्पल-जूते नहीं पहनने के संकल्प को लेकर चर्चा में रह चुके है। इस बार उनके बिना प्रेस किये कपड़े पहनने की पहल को कांग्रेस ने नौटंकी बताया है। इसे चचा्र में बने रहने के लिये पब्लिसिटी स्टंट करार दिया गया है।
इसके जवाब में ऊर्जामंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि चर्चा में बने रहने से उन्हें किसने रोका है। बिना प्रेस किये कपड़े पहनने और अब सब्जी मंडी तक साईकिल चलाने का फैसला मंत्री ने अचानक क्यों लिया है। क्या वह पर्यावरण को लेकर वाकई गंभीर होने लगे हैं। सचमुच यह पब्लिसिटी स्टंट है। यह सारा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
