रंगोत्सव में डीजे की धुन पर थिरक रहे थे युवक -युवतियां, एक-दूसरे को गुंलाल लगा रहे थे

ग्वालियर. शहर जानी मानी कॉलोनी में रंगोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। एक ओर युवक-युवतियों डीजे पर थिरकते हुए दिखाईं दे रहे तो दूसरी ओर रंग -गुलाल एक दूसरे के गाल पर मल रहे तो कहीं रंग-बिरंगी गुलाल उडाई जा रही थी। तो बच्चे पानी के टेंक में एक -दूसरे पर पानी फेंक रहे थे। गुरूवार की रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया।

शुक्रवार की सुबह से ही लोग होली मनाने के मूढ में दिखाई दे रहे थे तो भड़कते हुए गाने पर ठुमके लगा रहे थे। कॉलोनी के मुख्य गार्डन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम होली का आनंद ले रहे थे। रंगोत्सव में पूरी सोसायटी के ज्यादातर परिवार के डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए दिख रहे थे। इसके बाद सुरूचिपूण्र भोजन का आनंद लियां।
रंगोत्सव के अवसर पर ज्योति कंसल, ऊषा अग्रवाल, कुसुम प्रधान, मंगलेश शर्मा, वंदना माथुर, सुनीता बगैत, कुसुम गुप्ता, राखी रोहिरा, मिन गुप्ता, प्रवीण पवार, जयदेव शर्मा, मनोज परिवार, पीयूष गुप्ता, अमित रोहिरा, पुष्कम शर्मा, सत्येन्द्र सिसोदिया, संजय सक्सैना, अजीत जैन आदि रंगोत्सव में शामिल हुए।

पानी की बौछार से खुशनुमा रहा माहौल
शहर में होली का उत्सव गुरुवार रात होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया था। रात को होलिका दहन के साथ ही सड़कों पर रंग और गुलाल लिए युवा नजर आने लगे थे। शुक्रवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर होली का जुनून देखते ही बन रहा था। बच्चों की टोलियां गलियों में घूमकर हुड़दंग करती नजर आ रही थी। मोहल्ले में DJ साउंड लगाकर डांस चल रहा है, तो ऊपर से रंग-बिरंगे पानी की बौछार से माहौल खुशनुमा रहा। जगह-जगह युवाओं की टोलियां बाजार में गश्त पर निकली और रंग गुलाल उड़ाते हुए और नाचते झूमते दिखाई दिए। इस बार सबसे अधिक सूखे रंगों की होली खेली गई।
