सभी लोग अच्छे और मजबूत मन से शहर की यातायात व्यवस्था योगदान दें: आईजी

ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा ग्वालियर जिले के यातायात पुलिस अधिकारियों की ‘‘यातायात व्यवस्था संबंधी’’ बैठक ली गई। इस बैठक में एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी कृष्ण लालचंदानी डीएसपी यातायात ग्वालियर अजीत सिंह चौहान एवं यातायात के तीनों क्षेत्रों के थाना प्रभारी तथा सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के प्रारम्भ में आईजी द्वारा शहर के तीनों क्षेत्रों के यातायात के थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उपस्थित अधिकारियों से यातायात सुधार हेतु सुझाव प्राप्त किये। इस अवसर पर आईजी ग्वालियर को सूबेदार अभिषेक रघुवंषी द्वारा प्रेजेन्टेषन के माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में की गई चालानी तथा अन्य कार्यवाहियों से अवगत कराया गया।
आईजी ने बैठक में उपस्थित यातायात के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के प्रभावी प्रयास करने होंगे।
पुलिस अधिकारियों को अपराध की तरह यातायात को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है क्योंकि यातायात व्यवस्था से आम आदमी का सीधा वास्ता है। आईजी ग्वालियर ने शहर में ऑटो, ई-रिक्शा के मार्गों को व्यवस्थित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देष उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि यातायात पुलिस को स्थानीय थानों से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा उन्होने हूटर लगे एवं अनाधिकृत लालबत्ती लगे वाहनों तथा अमानक नंबर प्लेट पर अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष दिये और कहा कि जो भी वाहन चालक लगातार नियमों को उल्लंघन कर रहा है उसके लायसेंस निरस्ती की कार्यवाही की जाए तथा रात्रि के समय खुले में व वाहनों में शराब पीने वालों की चैकिंग की जाकर कार्यवाही की जाए। बैठक में उन्होने पीओएस मषीन से ही चालान करने के निर्देष दिये और कहा कि होली के त्योहार पर विषेष सतर्कता बरते की आवष्यकता है और वाहन चालकों की स्टॉपर लगाकर ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाए। सभी लोग अच्छे और मजबूत मन से ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने में अपना भरपूर योगदान दें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि आगामी होली त्योहार को देखते हुए सभी को यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवष्यकता है और सभी की फील्ड में प्रभावी उपस्थित होना चाहिए और यातायात पुलिस क्षेत्र के थानों से समन्वय स्थापित कर हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *