सीईआईआर पोर्टल से 60 लाख 25 हजार रूपये के 252 मोबाइल तलाश कर मालिकों को सौंपे
ग्वालियर- प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एएसपी कृष्ण लालचंदानी को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने प्रभारी सायबर सेल एसआई रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विगत दो माह में लगभग 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 252 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
बरामद किये गये मोबाइल एप्पल, सेमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, इनफ्निक्स, लावा, नथिंग आदि कंपनियों के है। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, करैरा, शिवपुरी, दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर, उ.प्र., मुरैना, गुना, भिण्ड, दतिया, झॉसी, गुजरात, आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सैल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों में से एक आवेदक संतोष जाटव का मोबाईल फायनंेस कराने के तुरंत बाद गुम हो गया था तथा दूसरे आनंद राव जिनको अपनी शादी में उपहार स्वरूप सास के द्वारा मोबाईल दिया गया था। होली के पावन अवसर पर आवेदकों को मोबाइल वापिस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई, सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
सीईआईआरपोर्टल:-सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर)पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल की षिकायत ऑनलाईन कर सकते है। सीईआईआर की मदद से मोबाइल को ब्लॉक करने के बाद कोई उसका गलत उपयोग नही कर पाएगा और यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का सिम कार्ड बदल कर दूसरी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करेगा तो उसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी तथा पुलिस मोबाइल को आसानी से खोज लेगी।
