चार हिस्सों में टूट जाएगा पाकिस्तान, ऐसा दिखेगा नया नक्शा

नई दिल्ली. पाकिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। देश के विभिन्न प्रांतों में अस्थिरता, हिंसा और अलगाववादी आंदोलनों ने इस संभावना को बल दिया है कि आने वाले समय में पाकिस्तान चार हिस्सों में विभाजित हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद और पाकिस्तानी सांसद मौलाना फजलुर रहमान जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों के बयानों ने इस आशंका को और पुख्ता किया है। विशेषज्ञों और हालिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि स्थिति यही रही, तो पाकिस्तान का नक्शा बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब और शेष पाकिस्तान के रूप में चार हिस्सों में बंट सकता है।
पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूट जाए
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने बलूचिस्तान में हाल ही में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए हमले के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की सेना और सरकार ने बलूचिस्तान पर नियंत्रण खो दिया है। मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कहा था कि बलूचिस्तान के 6-7 जिले पूरी तरह से आतंकवादियों के कब्जे में हैं। वहां न तो सरकार का और न ही सेना का कोई नियंत्रण बचा है। ऐसे में यह सब होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पाकिस्तान टूटने की कगार पर है। वैद ने आगे कहा, हाल ही में बलूचिस्तान और सिंध के सभी आतंकवादी संगठन एकजुट हो गए हैं और वे पाकिस्तान सरकार व सेना की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूट जाए।
मौलाना फजलुर रहमान, जो पाकिस्तान के एक प्रमुख इस्लामिक धर्मगुरु और सांसद हैं, ने भी फरवरी 2025 में नेशनल असेंबली में चेतावनी दी थी कि बलूचिस्तान के 5-7 जिले स्वतंत्रता की घोषणा कर सकते हैं, और संयुक्त राष्ट्र भी इसे मान्यता दे सकता है। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार की नीतियां नहीं बदलीं, तो बलूचिस्तान बांग्लादेश की तरह अलग हो सकता है।
पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों की स्थिति
पाकिस्तान के चार प्रमुख प्रांतों – बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा – में अस्थिरता और असंतोष अपने चरम पर है। इन प्रांतों की स्थिति इस संभावित विभाजन का आधार बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *