MP में बढ़ी समृद्धि, 1.52 लाख हुई प्रति व्यक्ति आय

भोपाल. एमपी में समृद्धि बढ़ रही है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है। एमपी का सकल घरेलू उत्पाद भी 2024-25 में प्रचलित भावों पर 1503395 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। प्रदेश के वर्ष 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण में ये तथ्य सामने आए। राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 2028-29 तक सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे।
मध्यप्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में पिछले वित्तीय वर्ष से 11.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में यह 1353809 करोड़ रुपए था जोकि वर्ष 2024-25 में बढ़कर प्रचलित भावों पर 1503395 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। मंगलवार को विधान सभा में प्रस्तुत मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 में स्थिर भावों पर जीएसडीपी 712260 करोड़ रूपये है जो वर्ष 2023-24 में 671636 करोड़ रहा। यह 6.05 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दिखाता है।
मध्यप्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि स्थिर भावों पर प्रति व्यक्ति बढ़ गई है। मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 में प्रचलित भावों पर 152615 रुपए हो गई है। वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 139713 रुपए थी। इस प्रकार एक साल में प्रति व्यक्ति आय में 12902 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। स्थिर भाव पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 70434 है जोकि वर्ष 2023-24 में 67301 थी। स्थिर भाव पर प्रति व्यक्ति आय में 3133 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *