भारत सरकार जारी करेगी 100 रुपए का रंगीन सिक्का

ग्वालियर. 2025 में भारतीय रेल विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के साथ भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। इस उपलब्धि पर रेलवे 100 रुपए का रंगीन सिक्का जारी करने जा रहा है। ग्वालियर में सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले प्रसिद्ध मुद्रा विशेषज्ञ सुधीर लुणावत के अनुसार, ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश में कोई रंगीन स्मारक सिक्का जारी होने जा रहा है। इस सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम होगा जिसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा तथा 5-5 फीसदी निकल और जस्ते का मिश्रण होगा। 16 अप्रेल 1853 को भारत में पहली बार ट्रेन चली और 3 फरवरी 1925 को मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस से कुर्ला तक पहली विद्युत ट्रेन चली। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार100 रुपए का एक रंगीन स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *