Newsराष्ट्रीय

अभिनेत्री अपने जिस्म पर टेप से बांधकर लाती थी सोना

बेंगलुरू. कन्नड़ और तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रन्या राव को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्हें डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बेंगलुरू  एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। रन्या ने कथित तौर पर अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर अपने कपड़ों और जैकेट के अंदर छिपाकर सोने की तस्करी की।
कथित तौर पर उन्होंने पिछले साल 30 बार दुबई की यात्रा की और हर बार कई किलों सोना अपने जिस्म से लपेट ले आई। सूत्रों के अनुसार उन्हें सरकारी कियेगये सोने केलिये 1 लाख रूपये प्रति किलो के हिसाब से पैसे दिये गये। इसका मतलब है कि हर ट्रिप में उसकी 12 से 13 लाख रूपये की कमाई हुई है। इसके लिये उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का उपयोग किया है।
एक कांस्टेबल ने की मदद
जांच में सामने आया है कि बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैेनात कास्टेबल बसवराज ने रन्या की मदद की थी जब अधिकारियों ने जांच करनी चाही तो बसवराज ने उन्हें रोकते हुए कहा कि तुम्हें मालूम है यह कौन है? यह डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी है। इसके बावजूद डीआरआई अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली और तस्करी का पर्दाफाश किया। एक बड़े तस्करी नेटवर्क के शक के चलते। अधिकारी अब राजनेताओं, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के परिवारों से संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं।
कौन है रन्या
अभिनेत्री रन्या राव, जो कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के महानिदेशक के आईपीएस रामचन्द्रराव की सौतेली बेटी हैं जो अक्सर दुबई की यात्रा करती है। उनके बार-बार दुबई जाने से अधिकारी संदेह में थे। खासकर तब जब दुबई में उनका किसी तरह का कोई व्यापार या रिलेटिव्स नहीं है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से बचने के लिये पुलिस सुरक्षा की मदद लेती थी।
पूछताछ के दौरान, रन्या राव ने दावा किया है कि उन्हें सोने की तस्करी के लिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस दौरान, कांस्टेबल बसवराजू को हिरासत में लेकर उनके बयान को दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी केबाद अधिकारियों ने 4 मार्च को उनके निवास पर छापा मारा और यहां से 2.67 करोड़ रूपये नगद और 2.06 करोड रूपये मूल्य का गोल्ड बरामद किया है। इस छापे में 3 बड़े बॉक्स भी बरामद किये है। जिससे कुल जब्ती मूल्य 17.29 करोड़ हो गया। रन्या राव को 1962 के कस्टम एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *