LatestNewsराज्य

MP होगा मालामाल, वित्त आयोग के दौरे से बढ़ी उम्मीदें

भोपाल. भोपाल जीआइएस से फुर्सत हुई सरकार का फोकस अब प्रदेश के दौरे पर आ रहे वित्त आयोग पर हो गया है। वित्त आयोग का यह दल 4 मार्च को भोपाल आ गया है। सरकार को इस आयोग से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आयोग की अनुशंसा राज्य के लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। प्रयास यही है कि राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज मिल जाए। आर्थिक मदद मिलने से राज्य की आर्थिक सेहत में सुधार हो सकेगा।
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगिढया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल भोपाल के अलावा राज्य की अन्य जगहों के भी दौरे करेगा। चार दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री, राज्य के वित्त मंत्री, वित्त विभाग के अफसरों सहित अन्य आला अफसरों के साथ वित्त आयोग की बैठक होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आयोग चार मार्च को भोपाल आएगा। बैठकों का दौर पांच मार्च से शुरू होगा। कैग अधिकारियों के साथ पहली बैठक होगी। राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक होगी। 6 मार्च को स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित विभिन्न विभागों के मंत्री, आला अफसर शामिल होंगे। 7 मार्च को आयोग इंदौर जाएगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ओंकारेश्वर और फिर उज्जैन भी आयोग के सदस्य जाएंगे। 8 मार्च को आयोग इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *