ग्वालियर-इंदौर के बीच चलेगी परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन

ग्वालियर. रेलवे द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर से इंदौर एवं इंदौर से ग्वालियर के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना एवं संत हिरदाराम नगर पर ठहराव के साथ संचालित होगी। 01825 ग्वालियर-इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन 1 मार्च से 11 मार्च एवं 16 मार्च, 17 मार्च को ग्वालियर से दोपहर 13 बजे प्रस्थान कर, शाम 17 बजे बीना, रात 19.30 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 2 बजे इंदौर पहुंचेगी।
01826 इंदौर-ग्वालियर ट्रेन 02 मार्च से 12 मार्च एवं 17 मार्च, 18 मार्च को इंदौर से शाम 19 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 03 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10.15 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव ग्वालियर, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, इंदौर पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *