कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत किया, 1 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने हाथों से लिखा बजट भाषण विधानसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। वित्तमंत्री ने कहा पिछले बजट में ज्ञान पर हमारा फोकस था, अब गति पर हमारा फोकस है। प्रदेश में पेट्रोल एक रुपये सस्ता मिलेगा। प्रदेश में कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत किया गया है, अप्रैल से बढ़कर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बस्तर और सरगुजा के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। रायपुर से 76 फलाइट चल रही हैं। सरकार ने 1 करोड 50 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद की है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से 1.5 लाख पहुंच गई है। छत्तीसढ़ पावर सरप्लस बन गया है। प्रदेश में विश्वविद्यालय की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री और आसान होगी। सुगम एप से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगी है। राज्य की जीडीपी 5 लाख करोड़ के पार चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *