अप्रैल-मई में वंदे भारत समेत 50 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली. कोहरे के कारण निरस्त हुई ट्रेनों को 1 मार्च से संचालित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर रूट पर तीसरी लाइन बिछाने के कारण अप्रैल और मई महीने में 50 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है जिनमें वंदे भारत भी शामिल है। रेलेव ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
12 से 26 अप्रैल तक होगा प्री-नॉन इंटरलॉक का कार्य
एनईआर के डोमिनगढ-गोरखपुर खंड में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है। इस कार्य के चलते अप्रैल और मई में गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत सहित 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह के अनुसार 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
20 अप्रैल से पांच मई तक ये ट्रेनें भी रद्द
20 अप्रैल से पांच मई तक अलग-अलग तारीखों में जम्मू तवी-गोरखपुर, गोरखपुर-अमृतसर, यशवंतपुर-गोरखपुर, बठिंडा-गोरखपुर, कानपुर -गोरखपुर, नौतनवा-दुर्ग, पूर्णिया -अमृतसर, आनंद विहार-कामाख्या, भागलपुर-गांधीधाम, अमृतसर-सहरसा, पुणे-गोरखपुर निरस्त रहेगी।

