केसरी, शैलेष और कटारिया हुए रिटायर, आईपीएस पवन श्रीवास्तव व मनीष शंकर शर्मा स्पेशल डीजी बने

भोपाल. राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव स्तर के एक और स्पेशल डीजी स्तर को दो अफसरों के रिटायरमेंट के बाद इन पदों पर प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अफसरों की पदोन्नति की है। अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी शुक्रवार को रिटायर हुए तो मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में सादे समारोह में उन्हें विदाई दी और उनके सेवाकाल को याद किया। तीनों ही अफसर एक मार्च से पदोन्नत माने जाएंगे। अजीत केसरी के रिटायर होने के बाद 1994 बैच के आईएएस अफसर और प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला के पदोन्नत होने के बाद अब मई में एसीएस विनोद कुमार रिटायर होंगे।
विनोद कुमार के रिटायर होने के बाद रश्मि अरुण शमी एसीएस पद पर प्रमोट होंगी। इसके बाद जुलाई में मो. सुलेमान और अगस्त में मुख्य सचिव अनुराग जैन व एसीएस जेएन कंसोटिया का रिटायरमेंट है। जैन को एक्सटेंशन नहीं मिला तो एक सितम्बर से दो प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को एसीएस बनने का मौका मिलेगा। सुलेमान के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी को एसीएस पद पर प्रमोशन मिलेगा। फिर दीपाली रस्तोगी और शिवशेखर शुक्ला का नम्बर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *