Uncategorized

बदमाश ने महिला कर्मचारी को जूते से पीटा, मसाज करने से किया था इंकार, महिला के चेहरे पर किया था हमला

ग्वालियर. फैमिली स्पा सेंटर में एक बदमाश ने महिला कर्मचारी को जूते से पीटा और जब स्पा सेंटर की मालिक औरे एक अन्य पुरूष कर्मचारी बीच बचाव करने आये तो आरोपी ने उन्हें भी जूते से पीट दिया। घटना रविवार की रात 8.10 बजे सिटीसेंटर स्थित मोना फैमिलीज एंड स्पा सेंटर में की गयी। यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। आरोपी रात के समय स्पा सेंटर पहुंचा था। जहां उसने यह बवाल किया।
जब महिला कर्मचारी ने टाइम ओवर होने और स्पा सेंटर बन्द करने की बात कहीं तो वह नाराज होकर गाली -गलौज करते हुए जूता चलाने लगा। घटना की शिकायत पीडि़त महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बल्लू उर्फ बलराम घुरैया की तलाश शुरू कर दी गयी है। सोमवार की शाम को घटना का फुटेज वायरल होने पर मामला सामने आया है।
क्या है मामला
मुरैना के जौरा निवासी 19 वर्षीय महक यादव अभी मॉडल टाउन में किराये पर रहती हैं। वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोना फैमिलीज एंड स्पा सेंटर में जॉब करती हैं। महक ने पुलिस को बताया कि, रविवार रात 8.10 बजे जब वह स्पा सेंटर बंद कर रही थी। तभी एक युवक आया और स्पा मसाज के लिए कहने लगा। जिस पर महक ने बताया कि अब स्पा सेंटर बंद हो गया है। आप सोमवार को आ जाना। इस पर युवक नाराज होते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। जब महक ने गाली देने से मना किया तो बल्लू उर्फ बलराम घुरैया ने पैर से जूता उतारकर उस पर टूट पड़ा। इसी समय स्पा सेंटर की मालिक लता उर्फ मोना साहू आ गईं, जब उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट कर दी, जब एक अन्य कर्मचारी राजू ने मुझे बचाया तो सिरफिरा हमलावर उन पर जूता लेकर टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक वह हंगामा मचाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट
युवती के साथ हो रही मारपीट को देखकर जब उसे बचाने महिला संचालक और गार्ड आया तो बदमाश ने उनकी भी मारपीट कर दी। किसी तरह से दोनों ने वहां से भाग कर एक कमरे में अपने आप को बन्द कर लिया और तुरंत पुलिस को खबर दी। लेकिन पुलिस पहुंचती उससे पहले ही बदमाश घटनास्थल से भाग निकला। बदमाश द्वारा मारपीट की यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाश के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *