Uncategorized

पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 04 खूंखार नक्सली धराशायी, मृत नक्सलियों पर घोषित था रुपए 62 लाख का ईनाम

भोपाल, विगत समय में अपनाई गई आक्रामक रणनीति तथा मुठभेड़ों में प्राप्त सफलताओं से उत्साहित मध्यप्रदेश पुलिस ने को एक बड़ी मुठभेड़ में माओवादियों के एमएमसी जोन (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) के केबी डिवीजन (कान्हा भोरमदेव) की भोरमदेव एरिया कमेटी के 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्यवाही से हुये नुकसान से बौखलाए माओवादी बालाघाट के थाना गढ़ी अंतर्गत सूपखार जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रहे थे। इनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों को सूपखार जंगल के रौंदा गढ़ीदादर कटोलदेही क्षेत्र में भेजा गया।
19 फरवरी की दोपहर में सर्चिग अभियान के दौरान 2025 माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को हताहत करने तथा उनके हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों द्वारा सूझबूझ से नियंत्रित एवं प्रभावी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें 04 वर्दीधारी हार्डकोर महिला माओवादी मारी गईं। इनके कब्जे से 01 इंसास रायफल मय मैग्जीन, 01 एसएलआर रायफल मय मैग्जीन, एक 303 रायफल व एक 315 रायफल तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान घायल तथा घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सीआरपीएफ, हॉकफोर्स तथा जिला पुलिस द्वारा मुठभेड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिग अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस मुठभेड़ से लगभग 30 वर्ष पहले 1996 में बालाघाट के धीरी – मुरुम जंगल में हुई मुठभेड़ में 04 माओवादी ढेर किये गये थे।
मृतक माओवादियों का विवरण
1. आशा, निवासी- दक्षिण बस्तर जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – इंसास रायफल
2. रंजीता उर्फ रमली अलमी, निवासी ग्राम तुमरीवाल, ब्लाक कुशम, तहसील मरदापाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ, धारित हथियार एसएलआर रायफल।
3. सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम, निवासी ग्राम पेन्टा, थाना जगरकुगुंडा जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार-303 रायफल
4. लख्खे मरावी, निवासी- जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – 315 रायफल,
सभी मृतक माओवादी संगठन के एमएमसी (मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़) जोन के केबी (कान्हा-भोरमदेव) डिवीजन की भोरमदेव एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इनके विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *