LatestNewsराज्य

MP में लाड़ली बहना योजना से कटे हजारों महिलाओं के नाम

भोपाल. लाडली बहना योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के तहत वर्तमान में हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते है। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू होने से लेकर अब तक 19 महीने पूरे हो चुके है लेकिन इन 19 महीनों में शिवपुरी जिले में अलग-अलग कारणों से करीब 9202 महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना से काटे गए है।
लाडली बहना योजना से कटे नाम
19 माह के अंदर शिवपुरी जिले में लाडली बहना योजना से 9202 हितग्राहियों के नाम काटे गए है। इनमें 832 वह महिलाएं है जिन्होंने अपने मन से इस योजना का परित्याग कर दिया। 383 महिलाओं की मौत होने के कारण उनके नाम काटे गए। समग्र आईडी में कुछ कमी होने के कारण 198 महिलाएं हट गईं। आधार से समग्र आईडी लिंक न होने के कारण 415 महिलाएं योजना से अलग हो गईं। इसके अलावा 4129 वह महिलाएं है जो कि 1 जनवरी 2025 को 60 साल से अधिक की आयु पूरी कर चुकी है। इस तरह से कुल 9202 महिलाएं इस योजना से अपात्र हो गई है। वहीं कुछ माह पूर्व जब पोर्टल खुला था तो जितनी महिलाएं कम हुईं उतनी ही नई हितग्रही इससे जुड गईं। इस योजना में 23 साल से लेकर 60 साल तक की विवाहित महिलाएं ही शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet pashagaming atlasbet perabet perabet giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio perabet perabet giriş piabet holiganbet celtabet galabet kulisbet