नगर निगम गांधी रोड सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगा 10 करोड़ रुपए

ग्वालियर. ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का कार्यकाल खत्म होने में डेढ महीने का वक्त ही शेष है। ऐसे में स्मार्ट सिटी ने डेढ साल पहले से नगर निगम को करोड रुपए की राशि देकर प्रोजेक्ट थमा दिए है। निगम ने जिन प्रोजेक्ट्स को लिए है उनमें 30 करोड रुपए की राश शेष बची है। ऐसे में नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त ने 14.28 करोड रुपए की राशि से नए प्रोजेक्ट पर काम करने की प्लानिंग कर ली थी। उसमें अब आगे काम की शुरूआत जल्दी होगी। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने पिछले साल जून में कार्यकाल खत्म होता देख अधिकांश काम नगर निगम को सौंपना शुरू कर दिए थे। इसके लिए निगम को समय-समय पर राशि दी गई। अब जब स्मार्ट सिटी का कार्यकाल खत्म होने पर है ऐसे में इस राशि से निगम काम कराएगा।
ये काम किए जाएंगे
रैन बसेरा आईएसबीटी – 3.73 करोड़
अपग्रेडेशन रामदास घाटी पार्क – 2.39 करोड़
मोतीमहल स्थित बैजाताल – 1.28 करोड़
अपग्रेडेशन अटल पार्क डीडी नगर – 2.45 करोड़
एयरपोर्ट तिराहा से डीआरडीओ ऑफिस तक रोड – 3.07 करोड़
मानसिंह चौराहा से सूर्य नमस्कार चौराहा डेकोरेटिव पोल – 2 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *