22 घंटे में तीव्र गति से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, MP के 23 जिलों में अलर्ट

ग्वालियर. कई शहरों में मौसम फिर से बदल गया है। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से 8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर आ गया। इससे रात में सर्दी लौट आई। तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहने से ठिठुरन बढ़ गई। दिन में सर्द हवा चलने से तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके चलते एमपी के 23 जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
चलेंगी बर्फीली हवाएं
जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। इस कारण हवा का रुख पश्चिम दिशा से हो गया है। इस कारण दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था। इससे सर्दी घट गई थी। रात का तापमान बढऩे से पंखे भी चालू हो गए थे। पश्चिमी विक्षोभ आपना असर पूरी तरह से दिखा रहा है। हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। यह हवा अपने साथ बर्फीली सर्दी लेकर आ रही है, जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आई है। बर्फीली हवा से रात के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोक्ष आ रहा है। यह 8 फरवरी तक कश्मीर पहुंच सकता है। 231 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इस कारण रात में सर्दी बढ़ी है। सर्दी की वापसी से किसानों के चेहरे खिल गए, क्योंकि गर्मी से फसलें प्रभावित हो रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *