जयपुर में मिले HMP वायरस के दो मरीज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) की एंट्री हो गई है। यहां दो मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों की हालत में सुधार है। अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि 70 वर्षीय पुरुष मरीज को सात दिन पहले अन्य किसी बीमारी के कारण भर्ती किया गया था। इसी प्रकार 50 वर्षीय महिला मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से आइसीयू में भर्ती किया गया। दोनों मरीजों के सैंपल एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एडवांस लेब में भेजे गए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
महिला मरीज को एचएमपीवी डेडिकेटेड आइसीयू व पुरुष मरीज को एचएमपीवी डेडिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है। मरीज जब आई थी उस वक्त वेंटीलेटर सपोर्ट पर थी लेकिन अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक इस वायरस के राजस्थान में कुल तीन ही केस मिले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *