भारतीय महिला टीम वुमन पॉवर, वनडे में वह कर दिया जो पुरूष भी नहीं कर पाये, लगाया रिकॉर्ड का अंबार

राजकोट. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आज 15 जनवरी राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने भारत ने वनडे क्रिकेट की इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है। जिसमें पुरूष और महिला दोनों शामिल है। राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए पहले तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 435/5 का स्कोर बनाया। कुल मिलाकर महिला टीम ने पुरूष टीम को भी पछाड़ दिया।
भारत की महिला टीम ने जो महारिकॉर्ड बनाया है। उससे पुरूष टीम भी पिछड़ गयी। पुरूष या महिला वन डे दोनों ही क्रिकेट में पिछला रिकॉर्ड 2011 में इन्दौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय पुरूष टीम ने बनाया था। तब भारतीय टीम ने 418/5 के स्कोर बनाया था। वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे अधिक एक पारी में रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। यह रिकॉर्ड उसने आयरलैंड के खिलाफ ही वर्ष 2018 में बनाया था।
महिला टीम ने पहली बार 400 पार का बैरियर
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फेसला किया। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले मेंअपना किसभी वनडे मैंच में सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया और 400 का स्कोर भी पहली बार पार किया। वैसे 12 जनवरी को ही भारतीय महिला टीम ने 370 रन बनाकर वनडे में सर्वाधिक टीम स्कोर बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *