झूला सेक्टर में व्यापारियों पर रौब झाड़ने वाले फर्जी STF के जवान पुलिस की गिरफ्त

ग्वालियर. व्यापार मेला में दुकानों को एसटीएफ जवान बनकर रौब जमाते हुए पुलिस 2 युवको को पकड़ा है। उनके साथ एक दोस्त भी था जो वॉकी-टापॅकी लेकर चल रहा था। यह तीनों झूला सेक्टर में घूम रहे थे। जिससे पुलिस अधिकारी भी धोखा खा गये।
गुरूवार की रात पुलिस अधिकारियों और जवान मेला का निरीक्षण कर रहे थे। झूला सेक्टर में उन्होंने सफद कपड़ों में वॉकी-टॉकी लेकर चलते एक युवक को देखा। उसके पीछे एसटीएफ जैसी वर्दी पहलने 2 और युवक चल रहे थे। पहले तो लगा कि वह एसटीएफ के अधिकारी के साथ गार्ड है। लेकिन उनके हाव-भाव देखकर पुलिस अधिकारियों को शक हुआ।
पूछताछ में नकली एसटीएफ जवानों का खुलासा
जब पुलिस ने उनसे ड्यूटी की जगह पूछी तो तीनों घबरा गये। इसके बाद जब उनसे आईडी कार्ड और कंपनी का नाम पूछा गया तो वर्दी में मौजूद युवकों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। वॉकी-टॉकी लिये युवक ने कहा कि उसे कुछ नहीं पता और वह सिर्फ उनके साथ धूमने आया है। पुलिस ने तत्काल तीनों को गोला का मंदिर थाने ले जाकर पूछताछ की गयी तो जांच में पता चला कि वर्दी पहने दोनों युवक अतिवीर शर्मा, और रवि शर्मा है। जो दहेली गांव के निवासी है। वह दोनों सुरक्षा गार्ड है। तीसरा युवक शिवम महलगांव का निवासी है। पुलिस ने अतिवीर शर्मा और रवि शर्मा के खिलाफ वदी का गलत उपयोग करने का मामला दर्ज किया है। शिवम की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने वर्दी और वॉकी-टॉकी जब्त कर लिया है। गोला का मंदिर टीआई हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों ने एसटीएफ जैसी वर्दी पहनकर और वॉकी-टॉकी का उपयोग कर फर्जी पहचान बनाई थी। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
सूबेदार आयुष मिश्रा की पूछताछ में मुरार के काशीपुरा स्थित हस्तिनापुर थाने के नजदीक दहेली गांव निवासी अतिवीर शर्मा 25, का निवासी है तो दूसरा रवि शर्मा 32, हस्तिनापुरा का बताया है। इनके खिलाफ थाना गोला का मंदिर में धारा 204, 205 और 319 (2) एफआईआर दर्ज की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *