बिजली बिल अदा न करने वालों के 59 शस्त्र लायसेंस निरस्त

मुरैना. बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 59 शस्त्र लायसेंसधारकों पर सख्त कार्यवाही की गयी है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बिल नहीं भरने वालों के लायसेंसों को निरस्त करने के आदेश गुरूवार को जारी किये गये है। इन बकायेदारों पर मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का कुल 1 करोड़ 60 लाख रूपये बकाया है।
700 करोड़ रूपये बिजली कंपनी का बकाया है
मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अनुसार मुरैना जिले के उपभोक्ताओं पर लगभग 700 करोड रूपये का बिजली का बिल बकाया है। इसमें से कई ऐसे उपभोक्ता है जिनके पास धन की कोई कमी नहीं है। लेकिन नियत की कमी है। जिसकी वजह से वह बिजली कंपनी की बिल नहीं भर रहे हैं।
प्रशासन ने मांगी सूची
बिजली कंपनी प्रबंधन ने प्रशासन ने ऐसे बकायेदारों की सूची मांगी है। जिनके पास बन्दूक के लायसेंस है। जिला प्रशासन ने जैसे ही सूची उपलब्ध कराई, उसमें से कंपनी ने उन बकायेदारों को छांट तिलया। जिनके ऊपर बिजली बिल की राशि बकाया है। उसके बाद बिजली कंपनी प्रबंधन ने उन बकायेदारों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गयी है। अब जिला प्रशासन ने उन 59 बकायदारों के शस्त्र लायसेंस निरस्त कर दिये है। जिन्होंने बिजली बिल की राशि अदा नहीं की है। यह अवसर है जब बिजली कंपनी के निवेदन पर जिला प्रशासन ने इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के शस़् लायसेंस निरस्त किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *