MP बीजेपी के सीनियर लीडर ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए

भोपाल. मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर बैठकों का दौ चालू है। इसी दौरान पूर्व मंत्री और सीनियर लीड राघव जी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी और सरकार को घेरा। युवक से यौन शोषण के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपनी थी, दोष किसे दें साथ ही लालडी बहना योजना जैसी योजनाओं को गलत ट्रेंड बताया है।
लाडली बहना पर बोले राघव जी
पूर्व मंत्री ने लाडली बहना योजना पर कहा कि ऐसी योजनाओं पर वोट देकर सरकार बता देते हैं तो सरकार क्यों नहीं करेगी। आज सारी सरकारें करेंगी। मध्य प्रदेश में हुआ हिमाचल में हुआ और अब महाराष्ट्र में हुआ। दिल्ली में केजरीवाल ने घोषणा कर दी। ये अच्छा ट्रेंड नहीं हैं।
बुंदेलखंड के दिग्गजों पर बोले- पार्टी को गंभीरता से करनी चाहिए जांच
बुंदेलखंड के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह पर राघव जी ने कहा कि आरोप गंभीर है। पार्टी को मामले की जांच गंभीरता से करनी चाहिए। जब मैं संगठन में था, तो वीरेंद्र सकलेचा के ऊपर कुछ अनियमितताओं और आर्थिक मामलों के आरोप लगे थे। तब ठाकरे जी ने मुझे और शेजवलकर जी की दो लोगों की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई थी। आप खुद सोचिए कि मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगे और उसकी जांच पार्टी ने करवाई थी। आज ऐसा नहीं होता। ऐसा ही होना चाहिए ताकि इससे पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *