करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ ने जीजा को दी 3 करोड़ की कोठी

भोपाल. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी के बाद से लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि वह रिश्तेदारों को करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिया करता था। उसने जबलपुर में रहने वाले अपने जीजा रोहित तिवारी को तीन करोड़ रुपए की कोठी गिफ्ट की थी। इस कोठी का नाम उसने मां के नाम पर उमा निवास रखा है। पिछले चार सालों में सौरभ का जीजा रोहित जबलपुर के रियल स्टेट कारोबार में सक्रिय है। महज चार साल के भीतर उसका नाम जबलपुर के टॉप बिल्डर्स में शुमार हो गया है।
रोहित को सौरभ का सबसे बड़ा राजदार बताया जा रहा है। वह जबलपुर के अन्य बिल्डर्स के लिए लाइजनिंग (संपर्क) का काम भी करता था। उनके फंसे कामों को सौरभ की मदद से सुलझाया करता था। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 26 दिसंबर को उसके निवास पर रेड की थी। जहां से अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया है। इससे पहले लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को उसके घर रेड की। तभी से सौरभ ईडी और आईटी की रडार पर था।
वह यश बिल्डर के नाम से फर्म का संचालन करता था। जबलपुर की चौकीताल में फार्म लैंड से लेकर माढ़ोताल मंं कुछ कॉलोनियों में भी निवेश से जुड़े डॉक्यूमेंट रोहित के घर से ईडी की कार्रवाई की दौरान मिले हैं। सौरभ शर्मा की काली कमाई को बड़े पैमाने पर रोहित के प्रोजेक्ट में लगाया गया है। पिछले दिनों जबलपुर में दो अलग-अलग धार्मिक आयोजनों में रोहित की सक्रिय भागीदारी थी। इसमें सौरभ ने भी शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *