सौरभ शर्मा ने दुबई में बैठकर छापे पर रखी नजर

भोपाल. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस की जांच चार-चार एजेंसियां कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी ट्रेल और प्रॉपर्टी के दस्तावेज, तो इनकम टैक्स सौरभ के दोस्त चेतन की गाड़ी से मिले 54 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए की जांच कर रही है। लोकायुक्त आय से ज्यादा संपत्ति की जांच, तो डीआरआई इस बात की जांच कर रही है कि जो सोना मिला है वो लीगल तरीके से लिया गया है या नहीं। अब काली कमाई को कॉलोनी बनाने में खपाए जाने का कनेक्शन भी जांच एजेंसियों को मिला है। एजेंसियों को सौरभ शर्मा की ही तलाश है, क्योंकि सारे लिंक उसी से जुड़े हैं।
सौरभ शर्मा पत्नी के साथ दुबई में है। भोपाल जिला कोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में आगे क्या हो सकता है वो कितने दिन तक दुबई में रह सकता है क्या उसे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत का लाभ मिल सकता है क्या उसकी प्रॉपर्टी अटैच हो सकती है इन्हीं सवालों पर हमने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, जांच एजेंसियों के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सुनील श्रीवास्तव और एडवोकेट रवि पाटीदार से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *