जनवरी 2025 में भाजपा को मिल सकता है अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली. भाजपा को जनवरी 2025 में अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2024 के अंत तक भाजपा के मंडल अध्यक्ष और 15 जनवरी तक प्रदेश पार्टी अध्यक्ष चुने जाएंगे। जेपी नड्डा 2019 से भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वे वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यरत है और 2014-19 तक भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। पार्टी ने उनके नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव लडे। इसके साथ ही वे वर्तमान में गुजरात से राज्यसभा सांसद है।
BJP में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के ये हैं नियम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल अधिकतम तीन साल का होता है। इसके साथ ही कोई व्यक्ति लगातार दो बार ही अध्यक्ष बन सकता है। यह संशोधन 2012 में किया गया था, जब RSS चाहता था कि नितिन गडकरी लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान संभालें। हालांकि, आखिरी समय में राजनाथ सिंह ने गडकरी की जगह ली और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के जीतने तक इस पद पर बने रहे। उसके बाद अमित शाह ने उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला। नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल बढ़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *