रूस ने कैंसर की तैयार की वैक्सीन, पुतिन बोले- नागरिकों को फ्री लगायेंगे वैक्सीन, सदी की सबसे बड़ी तलाश

मॉस्को. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया है कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसकी जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडीकल रिसर्च सेंटर के निदेशक आंद्रेई कप्रीन ने रेडियो पर दी। रूसी न्यूज एजेंसी TASS  के अनुसार, इस वैक्सीन को अगले वर्ष से रूस के नागरिकों को फ्री लगाया जायेगा।
निदेशक आंद्रेई ने कहा है कि रूस ने कैंसर के खिलाफ अपनी  mRNA वैक्सीन विकसित कर ली है। रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल से पता चला है कि इससे ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद मिलती है। इससे पहले इस वर्ष की शुरूआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था। रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के बेहद नजदीक है।
क्या होती है mRNA  वैक्सीन
mRNA  या मैंसेंजर या mRNA  इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा है। जो हमारी सेल्स (कोशिकाओं) में प्रोटीन बनाती है। इसे आसान भाषा में ऐसे भी समझ सकते है कि जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है तो mRNA  टेक्नोलॉजी हमारी सेल्स को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिये प्रोटीन बनाने का मैसेज भेजती है। इससे हमारे इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिये। वह मिल जाता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे कन्वेंशनल वैक्सीन के मुकाबले अधिक जल्दी वैक्सीन बन सकती हे और इसके साथ ही इससे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। mRNA  टेक्नोलॉजी पर आधारित यह कैंसर की पहली वैक्सीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *