LatestNewsराज्य

One Nation One Election में बीजेपी को अपने ही सांसदों का नहीं मिला साथ, गडकरी समेत ये रहे अनुपस्थित

नई दिल्ली. लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक को पेश किया गया। इस विधेयक के पक्ष में 269 सांसदों ने वोट दिया जबकि विरोध में 198 मत पड़े। हालांकि इस दौरान बीजेपी के कई सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। पार्टी अब गैर हाजिर करने वाले सांसदों को नोटिस भेजेगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 20 से ज्यादा सांसद वोटिंग के समय मौजूद नहीं थे। बता दें कि बीजेपी ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया था।
ये सांसद रहे अनुपस्थित
वन नेशन वन इलेक्शन पर वोटिंग के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह समेत करीब 20 सांसद अनुपस्थित थे। पार्टी ने कहा कि जो सांसद बिना अनुमति के लोकसभा में गैरहाजिर रहेगा, उसे कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांसद को यह बताना होगा कि पार्टी द्वारा लोकसभा में व्हिप जारी करने के बाद भी वे गैरहाजिर क्यों थे।
JPC को भेजा बिल
मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन को पेश किया था। लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच बात डिवीजन तक पहुंची और इसके बाद ये बिल सदन में पेश हो सका। वन नेशन वन इलेक्शन पर राजनीतिक पार्टियों के सुर अलग-अलग सुनाई दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet