Newsराष्ट्रीय

प्रियंका गांधी बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची संसद पहुंची

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को संसद में बांग्लादेश के हिन्दुओं और ईसाईयों के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची। इससे एक दिन पूर्व प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर संसद गयी थी। जिसका भाजपा ने विरोध करते हुए बोली थी कि प्रियंका और कांग्रेस को बांग्लादेश के हिन्दुओं का दर्द नहीं दिखाई देता है। इस बैग पर लिखा है कि बांग्लादेश के हिन्दुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो।
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड़ा सोमवार को फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक ऐसे हैण्डबैग को लेकर संसद पहुंची थी। जिस पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। प्रियंका गांधी जिस बैग को संसद लेकर पहुंची उस ‘फिलिस्तीन’ लिखा था और इसमें तरबूज जैसे ‘फिलिस्तीनी भी प्रतीक थे। जिस ‘फिलिस्तीनी एक जुटता का प्रतीक माना जाता है। तरबूज ‘फिलिस्तीनी संस्कृति का एक अहम भाग रहा है। ‘फिलिस्तीनी के लोगों के साथ एक जुटता दिखाने के लिये अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर और इमोजी का उपयोग किया जाता है।
निशाना संबित पात्रा पर
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन बैग भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने बताया था कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टिकरण का बैग ढोता रहा है और चुनावों में उनकी हार का ािरण तुष्टिकरण का बैग ही है और हाल ही में नयी दिल्ली में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अवेद एलराज़ेग अबू जाजर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें हालिया वायनाड की चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *