ग्वालियर में देश का पहला जियोलॉजिकल म्यूजियम, उप राष्ट्रपति जल्द दे सकते हैं 34 करोड़ की ये सौगात

ग्वालियर. महाराजबाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में बनाए गए देश के पहले भू विज्ञान (जियोलॉजिकल) संग्रहालय का उद्घाटन 15 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से कराया जा सकता है। उद्घाटन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित निगम अधिकारियों ने संग्रहालय का निरीक्षण किया। 34 करोड़ की लागत से जियोलॉजिकल संग्रहालय बनाया गया है। अभी भारत में भारतीय भूवै ज्ञानिक सर्वेक्षण के छह क्षेत्रीय कार्यालय और 28 राज्य इकाई कार्यालय में भू-विज्ञान संग्रहालय है, लेकिन पूर्ण रूप से यह संग्रहालय ग्वालियर में पहली बार बना है। इसमें दो गैलरी हैं। पहली गैलरी का नाम परिवर्तनशील पृथ्वी और दूसरी का नाम जीवन का विकास है।
15 को जेयू में जीवाजी राव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वह जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में जीवाजीराव ङ्क्षसधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह यादव सहित इंटेलीजेंस ब्यूरो और जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उपराष्ट्रपति 15 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे विश्वविद्यालय में आएंगे। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय से उपराष्ट्रपति जयविलास जाएंगे और भोजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *