अभिनेत्री नेहा जोशी और आयुध भानुशाली सीरियल अटल में मां – बेटे किरदार में देखा अटल का घर और खाये बहादुरा के लड्डू
अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली ग्वालियर में एण्डटीवी के शो अटल की पहली सालगिरह मनाई
ग्वालियर . एण्डटीवी के शो अटल का प्रीमियर पिछले साल दिसंबर में हुआ था और इसे दर्शकों से बहुत सराहना मिली है। इसमें भारत के महानतम नेताओं में से एक स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी का बचपन दिखाया गया है। शो की पहली सालगिरह पर इसके मुख्य कलाकारों आयुध भानुशाली और नेहा जोशी ने अटल जी के होमटाउन ग्वालियर का दौरा किया। गौरतलब है कि आयुध इसमें नन्हें अटल और नेहा उनकी माँ कृष्णा देवी वाजपेयी की भूमिका निभा रही हैं।
यह उल्लेखनीय पहल अपने दर्शकों के साथ गहराई से जुड़े रहने के लिये उसकी प्रतिबद्धता दिखाती है। इस पहल से यह भी पता चलता है कि चैनल हिन्दीभाषी क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति पर ध्यान दे रहा है। इसने सुनिश्चित किया है कि इसकी कहानियाँ महानगरों में रहने वाले दर्शकों के अलावा भी पसंद की जाएं और ऐसे में दिग्गजों की विरासत का सम्मान किया जा रहा है। नन्हें अटल की भूमिका निभा रहे आयुध भानुशाली ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जाने का अनुभव बताते हुए कहाए ष्ष्श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली ग्वालियर में ष्अटलष् की पहली सालगिरह मनाना एक महान नेता को हमारे द्वारा दी गई एक हार्दिक श्रद्धांजलि थी। हमारी यात्रा का समय भी विशेष थाए क्योंकि दिसंबर में ही अटल जी का जन्म हुआ था। यात्रा के दौरान नेहा आई (कृष्णा देवी वाजपेयी) और मैं अटल जी के पैतृक घर पहुँचे। वहाँ एक सार्वजनिक लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र हैए जो उनके पिता कृष्णा बिहारी वाजपेयी के नाम पर हैं। हम बहादुर स्वीट्स पर भी गयेए जहाँ अटल जी के पसंदीदा बूंदी के लड्डू मिलते हैं। वह लड्डू बड़े ही स्वादिष्ट थे!ष्ष् उन्होंने आगे कहाए “ग्वालियर के लोगों से मिलकर हमारी यात्रा और भी खास हो गई। उन्होंने बड़े प्यार से हमारा स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हमारे शो को वह कितने गौर से देखते हैं। नन्हंे अटल जी की भूमिका के लिये उन्होंने मेरी तारीफ की और बताया कि इस शो की कहानी उन्हें कितनी पसंद है। इन बातों ने दर्शकों के साथ ज्यादा जुड़ाव बनाने और उनका मनोरंजन करते रहने के लिये मुझे प्रेरित किया।”
कृष्णा देवी वाजपेयी की भूमिका निभा रहीं नेहा जोशी ने इस यात्रा से जुड़े अनुभवों को याद करते हुए कहा अपने शो की सालगिरह मनाने के लिये ग्वालियर जाने का अनुभव यादगार था। अटल का जीवन जिन गलियों और जगहों में बीता, वहाँ खासकर उनके जन्म के महीने में जाना बेहद प्रेरक था। लाइब्रेरी से लेकर उनकी पसंदीदा मिठाई की दुकान तकए शहर के हर कोने में उनकी विरासत थी। कृष्णा देवी वाजपेयी की भूमिका निभाने से मुझे अटल के बचपन की अनकही बातें पता चली हैं। जहाँ उन्होंने जन्म लिया और पले.बढ़ेए वहाँ जाने का मुझ पर गहरा असर हुआ।”उन्होंने आगे कहा, “ग्वालियर के लोगों ने हमारी यात्रा को और भी सार्थक कर दिया। उनका फीडबैक सुनना और यह जानना कि हमारे शो के साथ उनका कितना जुड़ाव हैए सचमुच सुखद था। उनके प्यार और कहानी तथा किरदारों पर उनके विस्तृत अवलोकन ने हमें ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा दी हैए ताकि अटल की विरासत का सम्मान बढ़े। इस यात्रा में दर्शकों को पसंद आने वाला असरदार और सार्थक कंटेन्ट बनाने के लिये एण्डटीवी की प्रतिबद्धता भी दिखती है।” शो के बारे में बात करते हुएए नेहा ने कहा, शो अटल ब्रिटिश कॉलोनियल रुल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह शो श्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की झलकियाँ देता है। इसमें उन घटनाओंए सम्बंधों तथा आदर्शों का उल्लेख हैए जिन्होंने “अटल जी को भारत के महानतम नेताओं में से एक के रूप में ढाला। शो में उनकी माँ कृष्णा देवी वाजपेयी के साथ उनका मजबूत रिश्ता भी दिखाया गया है। कृष्णा देवी ने ही अटल जी को एकताए संवेदना और दृढ़ता जैसे मूल्यों की शिक्षा दी थी। अपनी दमदार कहानी के माध्यम से यह शो अटल जी की प्रेरक यात्रा दिखाता है कि वह साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद भारत के श्रेष्ठ नेताओं में से एक कैसे बन गये।”
