राहुल गांधी गाजीपुर बॉर्डर 2 घंटे रूके रहे अब वापिस दिल्ली लौटे
नई दिल्ली. यूपी के संभल में हिंसा के बाद बुधवार की बुधवार की सुबह पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया था। बैरिकेडिंग कर दी। आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने भी अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं। लेकिन अधिकारी इस बात के लिये तैयार नहीं हुए हैं।
राहुल और प्रियंका गांधी गाजीपुर बॉर्डर पर 2 घंटे तक रूके रहे। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर कार पर चढ़ गये। पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद राहुल-प्रियंका गांधी वापिस दिल्ली लौट गये। उन्होंने कहा है कि अब 6 दिसम्बर को संभल जायेंगे। संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवम्बर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है। इस बीच हिंसा भड़क गयी थी । जिसमें गोली लगने से 4 युवकों की मौत हो गयी थी। इससे पहले शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के प्रतिनधि मण्डल को संभल जाने से रोका गया है। हालांकि पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया है।
