ग्वालियर में दूल्हे पर फायरिंग, बग्गी से कूदकर बचाई जान

ग्वालियर. शहर फिल्मी अंदाज में दूल्हे पर जानलेवा हमला किया गया। घटना जनकगंज थाना इलाके की है जहां बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से बारात में हड़कंप मच गया। राहत की बात ये है कि गोली चलने पर दूल्हा नीचे झुक गया और उसे गोली नहीं लगी। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
बारात में दूल्हे पर फायरिंग
घटना जनकगंज थाना इलाके की है। जहां लोहागढ़ ढोली बुआ का पुल के रहने वाले सचिन पांडे की शादी 22 नवंबर की थी। दूल्हा सचिन बग्गी पर बैठकर बारात के साथ दुल्हन लेने जा रहा था तभी रात 9:00 बजे लेडीज पार्क नाग देवता मंदिर के पास जब बारात पहुंची तो दो नकाबपोश बाइक से आए और बग्घी पर बैठे दूल्हे सचिन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि दूल्हे ने बदमाशों को फायरिंग करते देख लिया था और वो ऐन वक्त पर झुक गया जिससे उसकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *