कैलाश गहलोत परिवहन मंत्री के साथ आप से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो गया है। इस्तीफा देते हुए कैलाश गहलोत ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंनें कई आरोप लगाये है।
केजरीवाल के नाम पत्र
केजरीवाल को लिखे पत्र में कैलाश गहलोत ने कहा है कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज आज आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। AAP पार्टी के सामने उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां है। जो हमें आप में एक साथ लेकर आये थे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गयी और कई वादे अधूरे रह गये।