Newsराजनीतिराज्य

कपड़ा कारोबारी और उसके दोस्त को मारी गोली, कपड़े के बिना पैसे दिये जा रहे थे रोकने पर मारी गोली

ग्वालियर. एक कपड़ा कारोबारी को कपड़े खरीदने आये बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली कारोबारी के हाथ में लगी है। वहीं, व्यापारी का दोस्त भी जख्मी हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। घटनाक्रम के बाद व्यापारी और उसके दोस्त को अन्य दुकानदारों ने नाजुक हालत में उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें एक हमलावर फायरिंग करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने का रूट चेक कर रही है। जिससे उसका सुराग लगाया जा सके। चारों हमलावरों में से 2 की पहचान कर ली गयी है। पहले हमलावर का नाम रानू तोमर और दूसरे का नाम भानू तोकर है। पुलिस 2 अन्य की पहचान करने में जुटी हुई है।

एएसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया

हजीरा चार शहर के नाके पर राधे गारमेंट्स की दुकान पर कुछ बदमाश कपड़े खरीदने आए थे। कपड़े के पैसे के लेन-देन को लेकर में विवाद हो गया था। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। एक युवक के पेट और दूसरे के हाथ में गोली लगी है, अभी दोनों की हालत ठीक है। बदमाशों के CCTV फुटेज सामने आए हैं। तलाश जारी है।

व्यापारी और उसके दोस्त पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों का साथी भानू तोमर।
व्यापारी और उसके दोस्त पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों का साथी भानू तोमर।

कपड़े लिए और जाने लगे

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी सनी भदौरिया (23) एक कपड़ा व्यापारी है। उनकी नाका पुलिया के पास राधे गवर्नमेंट नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर 4-5 बदमाश युवक कपड़े लेने पहुंचे। कपड़े पसंद आने पर व्यापारी सनी भदौरिया ने कपड़े पैक करके दे दिए थे। लेकिन, वे कपड़े लेकर बिना पैसे दिए दुकान से जाने लगे। इस व्यापारी ने अपने दोस्त मंथन राजावत को फोन लगाकर पूरी बात बताइए और मंथन को अपनी दुकान पर बुला लिया था।उसके पहुंचने के बाद व्यापारी कपड़े के पैसे देने को कहा। लेकिन, बदमाशों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने 3 से 4 गोलियां चलाई

घायल दोस्त के चचेरे भाई पंकज राजावत ने बताया कि कपड़ों के रुपए देने के लिए कहा तो बदमाश गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगे। इस बीच उन्होंने पिस्तौल निकाल कर 3 से 4 फायर कर दिए। जिसमें से एक गोली मेरे भाई को लगी है। दूसरी उसके दोस्त मंथन को लगी है, फायरिंग करने वाले बदमाशों में एक का नाम भानू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel