वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग -29 हुआ क्रैश, पायलट सहित 2 लोगों ने खेत में कूंदकर बचाई जान
आगरा. उत्तरप्रदेश के आगरा में नजदीक कागारौल के सोनिया गांव में वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। विमान खाली खेतों में जा गिरा था। जमीन पर गिरते ही विमान में भंयकर आग लग गयी। विमान में 2 पायलट सहित 2 लोग मोजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय वायुसेना के पायलट सहित 2 लोगों ने खेत में कूंदकर जान बचाई है।
उन्होंने बताया है कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिये आगरा जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से मिली तस्वीरों से जलते हुए फायटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिये गये है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है मिग-29 फायटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 2 सितम्बर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खरीबी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे थे।

