उप मुख्यमंत्री से मिले कर्मचारी, दीपावली से पहले डीए देने पर फैसला आज

भोपाल. मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और 4.50 लाख पेंशनरों को महंगाई राहत देने को लेकर राज्य सरकार गुरूवार को फैसला ले सकती है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्र एवं वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने इसके संकेत दिए। बुधवार को भारती मजदू संघ और राज्य कर्मचारी संघ के नेता देवडा से मिले थे। उन्होंने 7 प्रतिशत डीए सहित अन्य वित्तीय मांगों पर चर्चा की। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि देवडा ने गुरूवार को डीए देने को लेकर समीक्षा करने का भरोसा दिलाया है।
बुधवार को भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ के दाधिकारी मंत्रालय पहुंचे और उप मुख्यमंत्री देवडा के सामने कर्मचारियों की नाराजगी रखी। जितेंद्र सिंह बताते हैं कि उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि गुरूवार को वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस संबंध में चर्चा करेंगे और फिर वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठेंगे और आर्थिक हालातों की समीक्षा करते हुए डीए देने पर विचार करेंगे। सिंह उम्मीद जताते हैं कि दीपावली से पहले कर्मचारियों को डीए देने के आदेश हो सकते है और संभवत वर्तमान माह का डीए भी वेतन के साथ आ जाए। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *