चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का अलर्ट, 23-24-25 अक्टूबर को कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

ग्वालियर. आने वाले दिनांे में अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे है तो ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने ग्वालियर होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस चक्रवात का असर 23 से 25 अक्टूबर के बीच विशेष रूप देख जाएगा। इसके कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रद्द की गई ट्रेनों की सूची में 23 अक्टूबर को चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी एक्सप्रेस, 26 अक्टूबर को 08476 निजामुद्दीन-पुरी एक्सप्रेस, 25 अक्टूबर को 20807 विशाखापट्टनम- अमृतसर, 24 अक्टूबर को 18477 पुरी- ऋषिकेश एक्सप्रेस, 24 अक्टूबर को 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 24 अक्टूबर को 08475 पुरी- निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
ग्वालियर- बरौनी मेल अब 25 और 26 को रद्द रहेगी
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी को अभी तक 23 से 26 अक्टूबर तक निरस्त किया गया था। लेकिन अब यह ट्रेन 23 और 24 अक्टूबर को अपने नियमित समयानुसार चलेगी। इस ट्रेन को 25 और 26 अक्टूबर को रद्द किया गया है। वहीं ट्रेन 11124 बरौनी-ग्वालियर 24 से 27 तक निरस्त की गई थी। अब यह ट्रेन 26 औेर 27 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *